Headlines

    HardiK Pandya पर धीमी ओवर गति के चलते लगा 1 मैच का बैन

    hardik pandya bain
    Spread the love

    Hardik Pandya : कल मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने वानखड़े में लखनऊ सुपर जायनट्स के खिलाफ आईपीएल 2024 का अपना आखिरी मैच खेला। इस मैच में धीमी ओवर गति के चलते मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पाण्ड्या पर एक मैच का बन लग गया।

    अगले IPL सीज़न का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे Hardik Pandya

    अब जबकि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पाण्ड्या पर बैन लग चुका है और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल 2024 का अपना आखिरी मैच खेल लिया है। तो अब इस स्थिति मे अगले आईपीएल सीज़न के मुंबई इंडियंस के

    पहले मैच मे मुंबई इंडियन के कप्तान Hardik Pandya नहीं खेल पाएंगे। एक मैच के प्रतिबंध के अलावा हार्दिक पाण्ड्या पर 30 लाख का जुर्माना भी लगा है। और टीम के इम्पैक्ट खिलाड़ी सहित यानि कि 12 खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगा है।

    Hardik Pandya के लिए ये सीज़न रहा निराशाजनक

    आईपीएल 2024 का सीज़न मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए बेहद निराशाजनक रहा। इस सीज़न के पहले मैच मे ही टीम को हार का सामना करना पड़ा। और सीज़न के अपने आखिरी मैच मे भी इस चैम्पीयन टीम को हार का मुहँ देखना

    पड़ा। रोहित शर्मा की जगह Hardik Pandya को मुंबई इंडियंस की कमान सौंपी गई थी। और इस फैसले से MI के फैंस पूरे सीज़न नाखुश दिखे, यहाँ तक कि स्टेडियम मे फैंस ने हार्दिक के लिए हूटिंग भी की। बतौर कप्तान और खिलाड़ी हार्दिक के

    लिए आईपीएल 2024 का सीज़न बेहद खराब रहा। मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर हार्दिक सुर्खियों में छाए रहे। और पूरे सीज़न हार्दिक प्रेसर मे भी दिखे। कहीं ना कहीं एक कप्तान के तौर पर और एक खिलाड़ी के तौर पर वह खुद से भी नाखुश

    होंगे। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस सिर्फ 4 मैच जीतने में कामयाब हो सकी और पॉइंट टेबल पर सबसे नीचे रही।

    MI को सीज़न के आखिरी मैच मे LSG से मिली हार

    कल के मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। और लखनऊ सुपर जायनट्स ने 20 ओवर मे 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन बोर्ड पर लगा दिए। LSG की तरफ़ से सबसे ज़्यादा रन निकोलस

    पूरन ने बनाए, उन्होंने 29 गेंदों में 75 रन बनाए, जिसमे 5 चौके और 8 छक्के शामिल थे। इसके अलावा कप्तान केएल राहुल ने 41 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली, जिसमे 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे। मुंबई इंडियंस की तरफ से थुसारा और पीयूष

    चावला ने सबसे अच्छी गेंदबाजी की, दोनों ही गेंदबाजों ने 3-3 विकेट झटके। 215 का लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी MI की टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और डेवल्ड ब्रेविस के बीच 52 गेंदों में 88 रनों की

    ओपनिंग साझेदार हुई। ब्रेविस को नवीन उल हक़ ने 9वें ओवर में आउट किया, ब्रेविस ने 20 गेंदों मे 23 रन बनाए। ब्रेविस के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव ने तीन गेंदों का सामना किया और अपना खाता भी नहीं खोल सके,

    उन्हे क्रुणाल पाण्ड्य ने आउट किया। इसके बाद रोहित शर्मा को रवि बिश्नोई ने आउट किया, रोहित ने 38 गेंदों पर 68 रन बनाए थे। कप्तान Hardik Pandya 13 गेंदों मे 16 रन बनाकर चलते बने, उन्हे मोहसीन ख़ान ने आउट किया। नेहाल वधेरा को

    रवि बिश्नोई ने 1 रन के स्कोर पर आउट किया। पाँच विकेट कुछ देर के अंतराल पर गिर जाने के बाद ऐसा लग रहा था कि मुंबई इंडियंस की टीम लक्ष्य से काफी पीछे रह जाएगी। लेकिन फिर नीचे बल्लेबाजी करने के लिए उतरे ईशान किशन और

    नमन धीर के बीच 32 गेंदों में 68 रनों की साझेदारी हुई। मैच के आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर नवीन उल हक़ ने ईशान किशन को आउट किया, ईशान ने 15 गेंदों में 14 रन बनाए और नमन धीर ने नॉट आउट 28 गेंदों में 62 रन बनाए जिसमे 4

    चौके और 5 छक्के शामिल थे। मुंबई इंडियनस की तरफ से दो बड़ी साझेदारी देखने को मिली, इसमे एक साझेदारी में रोहित शर्मा ने अहम रोल निभाया और एक मे नमन धीर ने। लेकिन ये दोनों साझेदारी MI को जीत नहीं दिला सकी, और इस मैच को

    MI की टीम 18 रनों से हार गई। LSG की तरफ़ से नवीन और रवि ने 2-2 विकेट लिए और मोहसीन और क्रुणाल ने 1-1 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच निकोलस पूरन को चुना गया।

    ये भी पढ़ें : CSK vs RCB के बीच कल होने वाले मैच पर बारिश खतरा, बारिश हुई तो RCB हो जाएगी प्लेऑफ़ से बाहर

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *